Posts

"मणिकर्णिका-झाँसी की रानी"

Image
नवम्बर 1828 वाणारसी में एक कन्या ने जन्म लिया,  चंचल,निडर ,साहसी छबीली को मणिकर्णिका नाम दिया, बचपन से ही सीख रही थी घुड़सवारी,तीर,तलवार। काली बन कर के करती थी  अंग्रेजो का वो संहार, झाँसी पर जब अंग्रेजो ने अधिकार जमाना शुरू किया, लोगो को बेबजह सताया सत्ता पर षड्यंत्र किया, ब्याह हुआ गंगाधर से तब मणिकर्णिका झाँसी आयी, सन 1842 में मनु बनी रानी लक्ष्मीबाई, खुशियो में डूबे झांसी को रानी ने जब हकदार(वारिश) दिया, रूठी हुयी नियति ने वो भी झांसी से छीन लिया, सदमा लगा महाराज को गहरा, फिर रहा नही सांसो पे पहरा, अनाथ हुई झांसी लोगो में मायूसी सी छायी थी, राज्य हड़प नीति की बिसात अंग्रेजो ने फिर बिछायी थी, बिलंब न करते हुए रानी ने सिंहासन को थाम लिया, सहमी-डरी हुयी प्रजा को एकजुटता का सन्देश दिया युद्ध के लिए रानी ने महिला दल का गठन किया, 1857 की क्रांति का बिगुल यही से फूंक दिया, लड़ते लड़ते रणभूमि में वीरगति को प्राप्त किया, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का यही से आगाज किया, मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों को न्योछावर किया,  "अपनी झाँसी नही दूंगी" ऐसा एक उदघोष किया।। -इ० यशवन्त दुबे

"भारत के वीर"

Image
देश के वीर जवानों को हम करते शत शत बार नमन, जो शहीद हुए है सीमा पर अर्पित करते उन्हें अश्रुसुमन, आंधी तुफानो में भी जो डटे रहे सीमाओं पर, देशप्रेम की खातिर ये त्याग देतें है गांव, गली, घर, इनसे ही तो रहता है देश सुरक्षित अपना, देशप्रेम के लिए जो कर देते है समर्पित हर सपना, ऐसे वीर जवानों को करते हम सौ सौ बार नमन, इनसे ही तो रहता है देश में अपने चैन ओ अमन, वीर जवानों ने तो शौर्यता हर बार दिखाई है, सबूत मांगने बालों तुमको शर्म कभी न आयी है, कही कही  रेगिस्तानों में तपती धूप को सहते है, कही कही  मैदानों में बर्फली चादर ओढ़े रहते है, इनकी तो गौरव गाथाएं दुश्मन  भी बतलाता है, इनके तो साहस की कथाएँ अम्बर भी दर्शाता है, हिमालय भी बौना लगता इनके साहस के आगे, जब ये अपने पे आ जाये देख के दुश्मन सब भागे, ऐसी भारतीय सेना पर 'मयंक'तुम अभिमान  करो, जहाँ भी सैनिक दिख जाए उसका तुम सम्मान करो।। जय हिंद जय भारत🇮🇳🙏 -इ० यशवंत दुबे 'मयंक'

चालबाज़ चीन की बौखलाहट

Image
चीन और भारत के बीच गलवन घाटी में जो टकराव देखने को मिला है वो ज्यादा कुछ नही बस चीन का डर है, क्योकि भारत में पिछले कुछ दिनों से चीनी सामान के बहिष्कार की पहल का आगाज भी हुआ था जो कारगर भी साबित हुई,बहुत सारे लोगो ने चीनी सामान का उपयोग स्वतः ही बंद कर दिया,क्योकि सम्पूर्ण विश्व में भारत सबसे बड़ा बाजार है जहाँ से चीन का करोड़ो अरबो का व्यापारिक फायदा होता है ऐसे में चीनी समान का बहिष्कार मतलब मंदी के समय में चीन की आर्थिक स्थिति पर प्रहार करना, इसी क्रम में देश को संबोधित करते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी भारत कोआत्मनिर्भर बनाने की मुहिम छेड़ दी,इससे चीन और बौखला गया ,और समस्त विश्व में कोरोना के ऊपर उसकी जो किरकिरी हुई है वो अलग अमेरिका सहित बहुत सारे विकसित देशों ने सीधे अथवा परोक्ष रूप से चीन को इसका जिम्मेदार ठहराया ,इस बजह से भी चीन अंतर्राष्टीय पटल पर कटघरे में है, इन सब से चीन पहले से ही बौखलाया हुआ है सभी देशों का कोरोना से ध्यान भटकाने के लिए चीन ने भारतीय सीमा विवाद शुरू कर दिया,और भारत को उकसाने की पूर्ण कोशिश की,इसमें उसका एक मकसद भारत पर दबाव बनान...

India-china faceoff

Image
As we know china is coward country and also  unfaithful.which were happened in LAC(Line Of Actual Control) is a trap by china to distract attention of all countries on Corona , because America warning him to hide truth about Corona and many more country knows that only china is responsible for this pandemic situation,some country warning him directly or some indirect.As we know when india work on independent INDIA'आत्मनिर्भर भारत' and people of india ran a trend to #boycottchina , so that's why chaina take a step to make worry for INDIA.But we all know in today's situation india is more powerful in compare to china.when the meeting held on this and some officers with soldiers from both side make take to solve this..at this time everything is normal and china was agreed to back on LAC but after some time some indian soldiers go for see the current status they seen china did not go and also make a temporary stoppage that's why indian soldiers with one officer go there...

हम हिन्दू है

Image
हम हिन्दू है महाकाल की पूजा करते, देशद्रोही  सब हमसे डरते, वीर जवानों(भारतीय सैनिक) का करते सम्मान, देश पे हमको है अभिमान, समुद्र भी हम, तालाब भी हम,हम सिंधु है... हाँ हम हिन्दू है... जय हिंद जय भारत🇮🇳🙏 #HinduUnitedAgainstTerror -इ० यशवन्त दुबे 'मयंक'

"बेरोजगारी"

बेरोजगारी है एक बीमारी, जो समझाये वो अत्याचारी, मैं नही कह रहा ये सब है जानते, समझाने बाले को अपना शत्रु है मानते, बेरोजगार की भी यहाँ होती है श्रेणिया, कुछ बैठे है घर पे कुछ लगाते है रेड़िया, रेड़ी बाले तो चलो कुछ न कुछ कमाते है, घर बैठने बाले केवल ताने सुनते जाते है, घरवालों तक तो ठीक था, रिश्तेदार भी ताने मार जाते है, अगर इनसे कुछ पूछो, तो बोलते है फलां के बेटे इतने कमाते है, अरे भाई बेरोजगारों का भी दिल होते है, घर पे बैठ के भी न चैन से ये सोते है, अगर पैसा कमाये तो राजाबेटा, नही तो ये काम चोर होते है, वैसे तो ये बहुत जरूरी होते है, फिर लोग जाने क्यों इन्हें बेरोज़गार कहते है, घर का ये सारे काम कर लाते है, फिर भी ये बेरोज़गार कहलाते है, - इ० यशवन्त दुबे 'मयंक'

दोस्ती

किसी के लिए दोस्ती प्यार है, कोई कहता है  सच्चा यार है, कोई दोस्ती को समझता व्यापार है, लेकिन दोस्ती का केवल वो हकदार है, जो दोस्त के लिए हमेशा तैयार है, दोस्तों के साथ समय का पता नही चलता, बैठे रहते है बातों में दिन भर, फिर भी  ये दिल नही भरता, दोस्ती  में लोग कुछ भी कर जातें है, दोस्त अगर मुसीबत में हो तो हद से गुजर जातें है, दोस्ती में अमीर- गरीब ,छोटा-बड़ा नही होता है, ये तो दिल का रिश्ता है  जो क़द्र करता है वही बोता है -इ० यशवन्त दुबे 'मयंक'