"भारत के वीर"
देश के वीर जवानों को हम करते शत शत बार नमन,
जो शहीद हुए है सीमा पर अर्पित करते उन्हें अश्रुसुमन,
आंधी तुफानो में भी जो डटे रहे सीमाओं पर,
देशप्रेम की खातिर ये त्याग देतें है गांव, गली, घर,
इनसे ही तो रहता है देश सुरक्षित अपना,
देशप्रेम के लिए जो कर देते है समर्पित हर सपना,
ऐसे वीर जवानों को करते हम सौ सौ बार नमन,
इनसे ही तो रहता है देश में अपने चैन ओ अमन,
वीर जवानों ने तो शौर्यता हर बार दिखाई है,
सबूत मांगने बालों तुमको शर्म कभी न आयी है,
कही कही रेगिस्तानों में तपती धूप को सहते है,
कही कही मैदानों में बर्फली चादर ओढ़े रहते है,
इनकी तो गौरव गाथाएं दुश्मन भी बतलाता है,
इनके तो साहस की कथाएँ अम्बर भी दर्शाता है,
हिमालय भी बौना लगता इनके साहस के आगे,
जब ये अपने पे आ जाये देख के दुश्मन सब भागे,
ऐसी भारतीय सेना पर 'मयंक'तुम अभिमान करो,
जहाँ भी सैनिक दिख जाए उसका तुम सम्मान करो।।
जय हिंद जय भारत🇮🇳🙏
-इ० यशवंत दुबे 'मयंक'

Comments
Post a Comment