चालबाज़ चीन की बौखलाहट

चीन और भारत के बीच गलवन घाटी में जो टकराव देखने को मिला है वो ज्यादा कुछ नही बस चीन का डर है, क्योकि भारत में पिछले कुछ दिनों से चीनी सामान के बहिष्कार की पहल का आगाज भी हुआ था जो कारगर भी साबित हुई,बहुत सारे लोगो ने चीनी सामान का उपयोग स्वतः ही बंद कर दिया,क्योकि सम्पूर्ण विश्व में भारत सबसे बड़ा बाजार है जहाँ से चीन का करोड़ो अरबो का व्यापारिक फायदा होता है ऐसे में चीनी समान का बहिष्कार मतलब मंदी के समय में चीन की आर्थिक स्थिति पर प्रहार करना, इसी क्रम में देश को संबोधित करते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी भारत कोआत्मनिर्भर बनाने की मुहिम छेड़ दी,इससे चीन और बौखला गया ,और समस्त विश्व में कोरोना के ऊपर उसकी जो किरकिरी हुई है वो अलग अमेरिका सहित बहुत सारे विकसित देशों ने सीधे अथवा परोक्ष रूप से चीन को इसका जिम्मेदार ठहराया ,इस बजह से भी चीन अंतर्राष्टीय पटल पर कटघरे में है, इन सब से चीन पहले से ही बौखलाया हुआ है सभी देशों का कोरोना से ध्यान भटकाने के लिए चीन ने भारतीय सीमा विवाद शुरू कर दिया,और भारत को उकसाने की पूर्ण कोशिश की,इसमें उसका एक मकसद भारत पर दबाव बनाना भी था ताकि भारत अंतर्राष्ट्रीय पटल पर चीन का विरोध न करे।लेकिन चीन शायद भूल गया ये 2020 का भारत है जो चीन से कही ज्यादा शक्तिशाली है इस विवाद से ये साबित भी हुआ, जब दोनों सेनाओं के मध्य ये समझौता चल रहा था तो चीन के वहा लगभग 500 जवान थे जो लगभग धोखे से हमला करने की तैयारी मे थे और भारत की तरफ से लगभग 50 जवान वहा केवल वार्ता के उद्देश्य से आये हुए थे बातचीत के बीच में ही चीनी अफसर ने अचानक धोके से भारत के मेजर रैंक के अधिकारी पर हमला बोल दिया, फिर क्या था भारतीय सैनिकों ने भी चीन को नए भारत की शक्ति का अहसास करा दिया,इस लड़ाई में हमारे वीर जवानों 50से ज्यादा चीनी सैनिको को मार गिराया ,वही हमने भी अपने भी 20 साथियों को खो दिया, भारतीय सेना के इस अभूतपूर्व साहस पर हमें गर्व है।जैसा कि आप सब जानते है भारत एक शांति प्रिय देश है लेकिन जब बात हमारी अखण्डता और सम्प्रभुता की हो तो इसमें कोई समझौता नही हो सकता।चीन को भी अब भारत की ताकत का अहसास हो चूका है लेकिन भारत को इस दोगले चरित्र बाले धोखेबाज़ चीन से शतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि चीन की कथनी और करनी में अंतर है क्योंकि जो देश पुरे विश्व को कोरोना जैसी महामारी की और ढकेल सकता है उसका कतई भरोसा नही किया जा सकता।
जय हिंद जय भारत🇮🇳🙏

-इ० यशवन्त दुबे 'मयंक'

Comments

Popular posts from this blog

"मणिकर्णिका-झाँसी की रानी"

हम हिन्दू है