माँ
" माँ "
माँ तो माँ होती है
बच्चे गर शैतान करे तो
बच्चो को डांटती है
दर्द होता अगर बच्चे को तो ये खुद रो देती है
माँ तो माँ होती है
अपने लिए चाहती नही कुछ फिकर हमेशा बच्चो की होती है
बैसे तो है सीधी सी वो
गर आती कभी मुसीबत बच्चो पे तो दुर्गा बनकर हर लेती है
माँ तो माँ होती है
बच्चा भले नाराज रहे पर
वो कभी नाराज न रहती है
परिस्तिथि हो चाहे जैसी भी
उसकी ममता में कभी कमी नही होती है
माँ तो माँ होती है
- इ० यशवन्त दुबे 'मयंक '
Comments
Post a Comment