कोरोना

"कोरोना से डरो-ना"

देश पे आया संकट भारी,
लोग कहे इसको महामारी,
कहते है चाइना से है ये आया,
लेकिन भारत में ये टिक न पाया,
अगर रहोगे घर के अंदर,
तो बन जाओगे आप सिकन्दर,

लोकडाउन का करो सदुपयोग,
नित्य करो तुम ध्यान और योग,
योगा से आती है शक्ति,
साथ में करना प्रभु की भक्ति,

घर में रहकर मत घबराना,
सबको तुम साहस बधवाना,
रामायण का पाठ सिखाना,
नयी चीज़ों में रूचि दिखाना,
कोरोना को मिलकर है हराना,
कहत  इ० यशवन्त करो तुम ये तैयारी,
देश बनेगा महान 21वीं सदी हमारी...


-इ० यशवन्त दुबे 'मयंक'

Comments

Popular posts from this blog

"मणिकर्णिका-झाँसी की रानी"

हम हिन्दू है